Blog kaise start kare

Blog kaise start kare? Blog start मतलब बनाने के लिए मुख्यतः कुछ चीजों की आवश्यकता होती है जिसके बाद blogging किया जाता है। ब्लॉग बनाने से पहले क्या चीजे जरूरी है:-

  • Blog Niche
  • Domain Name
  • Web Hosting

ब्लॉग बनाने के लिए एक Blog Niche select करना होगा niche के बारे में आप ऊपर जान चुके है उसके बाद एक Domain name और hosting की जरूरत होती है, जिसे खरीदना पड़ता है, blog का setup करने के लिए।

Blog Niche क्या है? (Niche select करें)

Niche ब्लॉग के टॉपिक को कहते है मतलब जिस Particular टॉपिक पर आपका या किसी का ब्लॉग है उसे niche कहते है। आपने कुछ वेबसाइट्स को देखा होगा जिसमें किसी एक पर्टिकुलर टॉपिक पर ही वो आर्टिकल पब्लिश करते है जैसे- टेक्नोलॉजी, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, एजुकेशन, न्यूज़ इससे रिलेटेड ही आर्टिकल डालते है।

Top 15 Niches for Blogging

1. Technology

2. Science & Technology

3. Subject Study

4. Digital Marketing

5. Blogging

6. Youtube Tutorial

7. WordPress

8. Mobile Review

9. Make Money Online

10. Photography

11. Business Ideas

12. Fashion

13. Lifestyle

14. Fitness

15. Health

Domain Name कैसे खरीदें?

मैं यहाँ GoDaddy से Domain खरीदने के बारे में बता रहा हूँ। आप किसी भी domain provider से खरीद सकते है steps लगभग same होगा कुछ को छोड़कर।

Step 1. Visit GoDaddy Site

सबसे पहले godaddy india के official वेबसाइट (in.godaddy.com) को ओपन करें किसी भी ब्राउज़र में जाके।

यहाँ से GoDaddy पर अपना एकाउंट create करे और फिर GoDaddy login करें।

Step 2. Search Your Domain Name

अब blank box दिखेगा यहाँ अपने मन का जो डोमेन नाम चाहते है उसे टाइप करके सर्च करें। अगर उस नाम से डोमेन available है, तो उसे आप purchase कर सकते है।

Step 3.

Available डोमेन को सेलेक्ट करने के बाद Get it पर क्लिक करके Add to Cart करें और फिर continue to cart पर क्लिक करें।

Step 4.

GoDaddy डोमेन के protection के लिए अलग प्रकार का privacy देता है जिसके लिए कुछ extra charges pay करना होता है। आप No Thanks या No Domain Protection पर क्लिक करें।

Custom Email address वाले ऑप्शन पर क्लिक करके वहाँ भी No Thanks पर क्लिक करें यदि आप custom email address नही चाहते है। करने के बाद Continue To Cart पर फिर क्लिक करें।

Step 5.

कितने years के लिए डोमेन को खरीदना चाहते है इसके लिए यहाँ Timing का ऑप्शन दिखेगा जहाँ से Year को select कर लें। By Default 5 या 2 Year select होगा उसे 1 Year सेलेक्ट करें ये प्लान सबसे सस्ता होता है इसे next year आप फिर से इसे renew कर पाएंगें।

Step 6.

अब यहाँ अपना Billing Information जैसे Name, Address, zip code सभी को भरें और save पर क्लिक करें।

Step 7.

अब यहाँ Payment का Section Page ओपन होगा जहाँ से कोई Payment Method सेलेक्ट करके पैसा pay करना है। ये ऑप्शन अवेलेबल है।

  • क्रेडिट कार्ड
  • डेबिट कार्ड
  • UPI, Google Pay, Phone Pay
  • नेट बैंकिंग

इन सभी मे से किसी एक को सेलेक्ट करके उससे पेमेंट करें। जैसे आपने डेबिट कार्ड को सेलेक्ट किया तो कार्ड का डिटेल भरें cvv नंबर डालें। next पेज में रजिस्टर्ड नंबर पर आए otp को दर्ज करें।

सभी steps को करने के बाद आपका domain name registere हो जाएगा जिसे आप GoDaddy account को login करके access कर सकते है और मैनेज कर सकते है।

Hosting कैसे खरीदें?

Web hosting आप किसी भी hosting provider से खरीद सकते है लेकिन एक successful blogger होने के कारण मैं आपको Hostinger के web hosting को खरीदने का सुझाव दूंगा क्योंकि यहाँ आपको ज्यादे features मिल जाते है जो other hosting provider देने के लिए extra पैसा लेते है।

Step 1. Select Hosting Plan

Hostinger से होस्टिंग खरीदने के लिए कई plans होते है जिसमें एक को select करके आप उसे खरीदें। plans अलग होने के कारण इनके फीचर्स भी अलग होते है।

Single Web Hosting- 

इस प्लान में आप एक ही साइट को होस्ट कर सकते है। यह Free SSL प्रोवाइड करता है। 50GB का SSD storage देता है। 1 Free Email provide करता है।

Premium Web Hosting-

इस प्लान में आप 100 sites को host कर सकते है। ये भी Free SSL देता है। 100GB का SSD storage देता है। 1 से ज्यादा Free Email provide करता है। साथ ही cloud flare का protection भी प्रोवाइड करता है।

Business Web Hosting-

इस होस्टिंग पर आप 100 sites को host कर सकते है। ये भी Free SSL प्रोवाइड करता है। वही 200GB का SSD storage देता है। 1 से ज्यादा Free Email provide करता है। साथ ही cloudflare के protection के साथ CDN भी प्रोवाइड करता है।

Premium Web Hosting खरीदने के लिए नीचे direct link दिया है, इसपर क्लिक करके hosting खरीदें- इससे आपको बहुत ज्यादा benefit भी मिलेगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *